
हनुमानगढ़। श्री सनातन धर्म महावीर दल न्यास एवं सहयोग शक्ति फाउण्डेशन के सहयोग से फोर्टिस एस्कार्ट्स हॉस्पिटल जयपुर के द्वारा स्वास्थ्य परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन नारंग होटल हनुमानगढ़ जंक्शन में किया गया इस स्वास्थ्य परिचर्चा कार्यक्रम में सीनियर कार्डियक सर्जन डॉ राकेश चित्तौड़ा ने बताया कि आजकल की भाग दौड़ की जिंदगी में हार्ट अटैक आम बात हो गई है क्योंकि हम समय पर खाना नहीं खाते फास्ट फूड का प्रयोग अधिक करते हैं जिससे मोटापा बढ़ता है मोटापा हार्ट अटैक का बहुत बड़ा कारण है उन्होंने बताया कि सुबह एक्सरसाइज और घूमना बहुत जरूरी है धूम्रपान से दूर रहना चाहिए उन्होंने बताया कि पसीना आना घबराहट होना सीढ़ियां चढ़ते सांस फूलना ऐसे लक्षण हार्ट अटैक के हो सकते हैं तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉ. संकल्प भारतीय न्यूरोसर्जन ने बताया कि सर की चोट के बचाव के लिए मोटरसाइकिल स्कूटर चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए और गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए और लगातार बैठना कमर दर्द का कारण हो सकता है। अगर कोई तकलीफ है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉ जितेंद्र शर्मा, कैंसर रोग विशेषज्ञ ने बताया कि आजकल कैंसर बहुत तेजी से फैल रहा है और कैंसर ठीक हो सकता है समय रहते इलाज हो जाए शरीर में कहीं कोई गांठ है, मुंह में सफेद रंग या लाल रंग का छाला लंबे समय तक ठीक नहीं हो रहा तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए उन्होंने फास्ट फूड से दूर रहने की सलाह दी कार्यक्रम के संयोजक रमेश मुटनेजा ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश चावला जी ने कार्यक्रम की सराहना की और आयोजन समिति को साधुवाद दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखा सिंह शहीद बाबा मेहताब सिंह के मुख्य सेवादार जत्थेदार बाबा जग्गा सिंह ने की कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि श्री प्रताप सिंह शेखावत राजकीय अधिवक्ता श्री विजय कुमार गोयल समाजसेवी श्री रमेश कुमार शर्मा स्टेशन अधीक्षक श्री केशव ननकानी अध्यक्ष फल एवं सब्जी मंडी यूनियन हनुमानगढ़ जंक्शन ने भी कार्यक्रम की सराहना की श्री सनातन धर्म महावीर दल न्यास में निशुल्क चिकित्सा परामर्श कैंप आयोजित किया गया जिसमें डॉ. राहुल सिंघल की टीम से हृदय रोग विशेषज्ञ ने लगभग 50 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया डॉ. संकल्प भारतीय ने न्यूरोसर्जन ने रीड की हड्डी से संबंधित लगभग 60 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया वैस्कुलर एवं इन्टरनेशनल रेडियोलौजिस्ट डॉ. मनीष राजपूत के द्वारा लगभग 35 मरीज को निशुल्क परामर्श दिया गया। डॉ. जितेंद्र शर्मा, कैंसर रोग विशेषज्ञ के द्वारा लगभग 65 मरीज को निशुल्क परामर्श दिया गया। शुगर बीपी म्ब्ळ की जांच निशुल्क की गई स्वामी विवेकानंद नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के द्वारा कैंप को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया फोर्टिस एस्कार्ट्स हॉस्पिटल की तरफ से रमनदीप सिंह व घनश्याम सैनी के द्वारा सहयोग शक्ति फाउंडेशन एवं श्री सनातन धर्म महावीर दल न्यास के पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया इस कैंप को सफल बनाने में प्रेरणा पाहुजा, ज्योति, दीक्षा, नेहा, चहक कर्मचन्दानी, सुषमा, रेणु पूर्वा प्रेम रतन पारीक प्रहलाद गुप्ता गुलशन कुमार आदि ने अपनी सेवाएं दी।
