
हनुमानगढ़ । जंक्शन के सेक्टर-12 स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी मे सालाना शहीदी समागम के तहत रविवार को विशाल समागम का आयोजन किया गया। प्रातः सर्वप्रथम श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के पश्चात शहर के सुख समृद्धि और खुशहाली की अरदास की गई जिसके पश्चात समागम की शुरुआत की है। समागम में विधायक गणेशराज बंसल, गुरुद्वारा सिंघ सभा प्रधान नक्षत्र सिंह, कर्मजीत सिंह, मलोट महावीर गोशाला से बाबा संदीप जूरी ने शिरकत की। समागम में विशेष रूप रागी ढाढ़ी जत्थ बलविंदर सिंह मिलापी, भाई गुरप्रीत सिंह बनवाला ने गुरु की बाणी से संगतों को निहाल किया। छोटे बच्चो ने शब्द कीर्तन किया। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार भाई रंजीत सिंह बराड़ व मास्टर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि सालाना शहीदी समागम के तहत श्री अखंड पाठ साहिब की लडी 26 जनवरी से शुरुआत की गई जिसका समापन आज 1 मार्च को किया गया
12 फरवरी से निरन्तर अमृतवेले श्रद्धालुओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई जिसका समापन 26 फरवरी को हुआ जिसके पश्चात 27 फरवरी को विशाल नगरकीर्तन निकाला गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम सहयोग करने वाले सेवादारों को गुरु की बख्शीश सरोपा देकर सम्मानित किया गया । सालाना शहीदी समागम के तहत संगतों में भारी उत्साह देखने को मिला, सेवादार पूरी श्रद्धा के साथ सेवा कर रहे हैं। गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। पूर्व प्रधान जरनैल सिंह मुत्ति ने उपस्थित साध संगत का धन्यवाद ज्ञापित किया।
