
हनुमानगढ़ । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोड़ावाली में स्व.श्रीमती सुहागवंती सहगल की पुण्य तिथि पर एक मार्च रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 47 यूनिट रक्त संग्रह किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल राजा राम भाटिया ने की । मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच इस्मा बीवी, वशिष्ठ अतिथि के रूप में पर्व सरपंच दारा सिंह, आई के भाटी, वरिष्ठ साहित्यकार नरेश मेहन थे उपस्थित थें ।
यह रक्त दान स्वयं प्रेरित था । जिसमें समस्त गांव वासी स्काउट गाईड के बच्चे व आंगनवाड़ी के कार्यकर्ता ने खुलकर भाग लिया । शिविर की मुख्य अतिथि सरपंच इस्मा बीवी ने कहा कि अगर करनी है जन सेवा तो रक्त दान ही उत्तम सेवा है । मैं इसके लिए विजयलक्ष्मी व सतीश सहगल का आभार व्यक्त करती हूं । जो इन्होंने अपनी माता जी स्व. श्रीमती सुहागवंती सहगल की पुण्य तिथि को यह नेक काम किया ।
समाज के सभी लोगों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। अध्यक्षता करते हुए प्रिंसिपल राजा राम भाटिया ने कहा रक्तदान कराणा मानवता के हित में काम है । विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार नरेश मेहन ने कहा एक यूनिट रक्तदान तीन लोगों की जान बचा सकता है। रक्त दान है मानव कल्याण, रक्तदानी है महान। शिविर प्रभारी व आयोजक विजय लक्ष्मी सहगल ने कहा कि रक्तदान का महत्व हमें जब पता चलता है जब हमरा कोई निजी मौत और जिंदगी से लड़ रहा होता है । रक्त दान करके हम किसी की जान तो बचाते है इसके साथ हमें आत्मसंतुष्टि भी मिलती है । आयोजक सतीश सहगल ने कहा कि रक्तदान है प्राणी पूजा, इसके जैसा न कोई काम दूजा। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ सुरभि खन्ना ने रक्तदान शिविर में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी। समर्थ सहगल ने अपनी दादी की पुण्य तिथि पर अपनी से सेवाएं देते हुए कहा जब करना हो कोई पुण्य काम, देरी न कीजिए करिए रक्तदान । श्रीमती अनुसूया मेहन, सतीश सहगल, विजय लक्ष्मी सहगल, समर्थ सहगल, नरेश मेहन ने सभी रक्त वीर को दूध व नाश्ता करवाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए धन्यवाद दिया । अंत में सहारण बल्ड बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर आई के भाटी ने इस पवित्र कार्य के लिय सेवानिवृत शिक्षक विजय लक्ष्मी सहगल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और साधुवाद दिया।
