
हनुमानगढ़। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी मिसाल पेश करते हुए थिंक गुड फाउंडेशन और से मिशन 100 करोड़ ट्री के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक भटनेर दुर्ग में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मिशन 100 करोड़ ट्री के संस्थापक राजीव विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राजीव ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और घटते वन क्षेत्र आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ा खतरा हैं, इसलिए हमें न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे, बल्कि उनकी संतान की तरह देखभाल करने का संकल्प भी लेना होगा। उन्होंने ‘मिशन 100 करोड़ ट्री’ के विजन को साझा करते हुए हर नागरिक को इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं और टीम की भागीदारी अभियान में पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दिल्ली से आए विशिष्ट समाजसेवी अवधूत ने भी हिस्सा लिया। थिंक गुड फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि भटनेर दुर्ग हमारी ऐतिहासिक विरासत है और इसकी सुंदरता व पर्यावरण को बचाना हम सभी का कर्तव्य है। इस नेक कार्य के दौरान थिंक गुड फाउंडेशन हनुमानगढ़ की टीम के प्रमुख सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य रूप से जय श्री राम, अनिल कुमार शाक्य, सचिन कुमार, सुनील कुमार, साबिर खान, संतोष केंद्रे, अमन कुमार, साहिल वर्मा, प्रवीण कुमार, कमल भघेल, सुरेंद्र मरवाल, कुलदीप सिंह, असलम इत्यादि लोग शामिल थे। समाज सेवा टीम के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेकर पौधारोपण को सफल बनाया। अंत में सभी ने पौधों की सुरक्षा और उनके पालन-पोषण का सामूहिक संकल्प लिया।
