
हनुमानगढ़। ई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। कांग्रेस कार्यकर्ता सिर पर गैस सिलेंडर रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर सिलेंडर को माला पहनाकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लकड़ी जलाकर चूल्हे पर रोटियां बनाईं और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से मामूली हाथापाई भी हुई, और कलेक्ट्रेट के बीच से रोष मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट तक पहुंचा, जिसके बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आमजन का जीवन कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के घर की रसोई चूल्हे से शुरू होती है और महंगाई का सबसे अधिक असर इसी पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में घरेलू गैस सिलेंडर करीब 400 रुपये में उपलब्ध था, जबकि आज भाजपा के शासन में इसकी कीमत लगभग 1200 रुपये के करीब पहुंचने वाली है, जिससे आम परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
मनीष मक्कासर ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस के साथ-साथ पेट्रोल, डीजल और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी के लिए घर का बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों का फायदा बड़े कॉर्पाेरेट घरानों को पहुंचाया जा रहा है, जबकि आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले उज्ज्वला योजना के नाम पर लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने का प्रचार किया, लेकिन अब सिलेंडर की कीमतें इतनी बढ़ा दी गई हैं कि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए गैस भरवाना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में कई परिवारों को फिर से लकड़ी या पारंपरिक चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।
मनीष मक्कासर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि बनाने में व्यस्त हैं, जबकि देश के आम नागरिक महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आमजन की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय बड़े उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर सिलेंडर को माला पहनाकर महंगाई के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया और लकड़ी जलाकर चूल्हे पर रोटियां बनाईं। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि गैस सिलेंडर की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो आमजन को मजबूर होकर दोबारा चूल्हे पर खाना बनाना पड़ेगा।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कमी नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी आमजन के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर की कीमतों को कम किया जाए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
इस मौके पर देवीलाल मटोरिया, सोहन ढिल, शाहरुख रोड़ावाली, आमिर खान, संजय मेघवाल, प्रेमराज नायक, पूर्व विधायक सुरेश चौधरी भादरा, गुरमीत चन्दड़ा, इस्माईल खान, इन्द्रजीत शर्मा, राज चौधरी, जयराम ढूकिया, सुखपाल सिंह, लोकेन्द्र भाटी, सुभाष घोटिया, राकेश चिलाना, मनमोहन सोनी, आरिफ खान, सुरेन्द्र मारवाल, सीताराम कड़वा, सुलोचना बावरी, विजय गोंद, जावेद टाक, कृतिका चौधरी, राजेश्वरी, शेर सिंह गोस्वामी, डॉ. अजय ढिल, सुधी गोदारा, विजय अमलानी, अंशीलाल, आमिर खान, शाहरूख कुरेशी, मोहनलाल इंदलिया, संजीव भादू, यश चिलाना, रवीर, जयवीर बाना, मामराज पडिहार, सोहनलाल लदोईया, शंकर जैलिया, पारस लदोईया, विनोद गुरूसर, जयपाल गिरी, सुखवीर सिंह, लवप्रीत सिंह, बलविन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, गुलाब बराड़, रामस्वरूप, प्रेम कुमार, गुरप्रीत सिंह मान, रामचन्द्र चौधरी, खेताराम, अनूप चौधरी, ओमप्रकाश सैनी, बलवंत होठला, ईशाक चायनाण, विजय गोस्वामी, राजेश कस्वां, हिमालय, विजय, सोनहलाल गोदारा, सुरेन्द्र खटीक, जगसीर सिंह, विकास सैनी, विजय टाक, लीलूराम, जीतराम कालवा, शमसाद, गोविन्द रैगर, यादवेन्द्र शर्मा, पवन कुमार, शिवभगवान रैगर, रामनिवास वर्मा, शिवराज गोदारा, बृजलाल गोदारा, हनुमान रामगढ़, हसन अली, मनीराम लखेसर, सुनील तिवाड़ी, संजय पंवार, चरण सिंह, ओमप्रकाश भाटी, दौलतराम मेघवाल, सोनू कुक्कड़, आकाश चिलाना, अनीष बजाज, राहुल जिनागल व कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी आम जनता के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करती रहेगी और सरकार को जनहित में फैसले लेने के लिए मजबूर करेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लकड़ी जलाकर चूल्हे पर रोटियां बनाईं और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से मामूली हाथापाई भी हुई, और कलेक्ट्रेट के बीच से रोष मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट तक पहुंचा, जिसके बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आमजन का जीवन कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के घर की रसोई चूल्हे से शुरू होती है और महंगाई का सबसे अधिक असर इसी पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में घरेलू गैस सिलेंडर करीब 400 रुपये में उपलब्ध था, जबकि आज भाजपा के शासन में इसकी कीमत लगभग 1200 रुपये के करीब पहुंचने वाली है, जिससे आम परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
मनीष मक्कासर ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस के साथ-साथ पेट्रोल, डीजल और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी के लिए घर का बजट संभालना मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों का फायदा बड़े कॉर्पाेरेट घरानों को पहुंचाया जा रहा है, जबकि आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले उज्ज्वला योजना के नाम पर लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने का प्रचार किया, लेकिन अब सिलेंडर की कीमतें इतनी बढ़ा दी गई हैं कि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए गैस भरवाना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में कई परिवारों को फिर से लकड़ी या पारंपरिक चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।
मनीष मक्कासर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि बनाने में व्यस्त हैं, जबकि देश के आम नागरिक महंगाई से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आमजन की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय बड़े उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर सिलेंडर को माला पहनाकर महंगाई के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया और लकड़ी जलाकर चूल्हे पर रोटियां बनाईं। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि गैस सिलेंडर की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं तो आमजन को मजबूर होकर दोबारा चूल्हे पर खाना बनाना पड़ेगा।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कमी नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी आमजन के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर की कीमतों को कम किया जाए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
इस मौके पर देवीलाल मटोरिया, सोहन ढिल, शाहरुख रोड़ावाली, आमिर खान, संजय मेघवाल, प्रेमराज नायक, पूर्व विधायक सुरेश चौधरी भादरा, गुरमीत चन्दड़ा, इस्माईल खान, इन्द्रजीत शर्मा, राज चौधरी, जयराम ढूकिया, सुखपाल सिंह, लोकेन्द्र भाटी, सुभाष घोटिया, राकेश चिलाना, मनमोहन सोनी, आरिफ खान, सुरेन्द्र मारवाल, सीताराम कड़वा, सुलोचना बावरी, विजय गोंद, जावेद टाक, कृतिका चौधरी, राजेश्वरी, शेर सिंह गोस्वामी, डॉ. अजय ढिल, सुधी गोदारा, विजय अमलानी, अंशीलाल, आमिर खान, शाहरूख कुरेशी, मोहनलाल इंदलिया, संजीव भादू, यश चिलाना, रवीर, जयवीर बाना, मामराज पडिहार, सोहनलाल लदोईया, शंकर जैलिया, पारस लदोईया, विनोद गुरूसर, जयपाल गिरी, सुखवीर सिंह, लवप्रीत सिंह, बलविन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, गुलाब बराड़, रामस्वरूप, प्रेम कुमार, गुरप्रीत सिंह मान, रामचन्द्र चौधरी, खेताराम, अनूप चौधरी, ओमप्रकाश सैनी, बलवंत होठला, ईशाक चायनाण, विजय गोस्वामी, राजेश कस्वां, हिमालय, विजय, सोनहलाल गोदारा, सुरेन्द्र खटीक, जगसीर सिंह, विकास सैनी, विजय टाक, लीलूराम, जीतराम कालवा, शमसाद, गोविन्द रैगर, यादवेन्द्र शर्मा, पवन कुमार, शिवभगवान रैगर, रामनिवास वर्मा, शिवराज गोदारा, बृजलाल गोदारा, हनुमान रामगढ़, हसन अली, मनीराम लखेसर, सुनील तिवाड़ी, संजय पंवार, चरण सिंह, ओमप्रकाश भाटी, दौलतराम मेघवाल, सोनू कुक्कड़, आकाश चिलाना, अनीष बजाज, राहुल जिनागल व कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी आम जनता के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करती रहेगी और सरकार को जनहित में फैसले लेने के लिए मजबूर करेगी।
