
हनुमानगढ़। मेन बाजार, बस स्टैंड के पास स्थित कैशिफाई के नए शोरूम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निवर्तमान सभापति सुमित रणवां, व्यापारी राधा सिंह खोसा, डेजर्ट रेडर्स क्लब से गुरपिन्द्र सिंह केपी, सुधीर गोदारा द्वारा किया गया। इस अवसर पर रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर स्टोर का उद्घाटन किया गया।
कैशिफाई के इस नए शोरूम के खुलने से अब शहर के ग्राहकों को एक ही स्थान पर नए जैसे रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट वॉच किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे।
कंपनी के डायरेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि स्टोर में मिलने वाले सभी रिफर्बिश्ड डिवाइस बेहतरीन कंडीशन में हैं और उन पर 12 महीने की वारंटी भी दी जा रही है। इसके साथ ही ग्राहक अपने पुराने मोबाइल फोन की रिपेयर भी वारंटी के साथ करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को भरोसेमंद प्रोडक्ट और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है, ताकि हर ग्राहक संतुष्ट होकर लौटे। यहां नई और उच्च गुणवत्ता वाली मोबाइल एक्सेसरीज़ भी खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
