
हनुमानगढ़ । पूज्य श्री झूलेलाल मंदिर, हनुमानगढ़ टाउन में समाज के श्रद्धालुओं द्वारा निरंतर सेवा भाव से सहयोग दिया जा रहा है। इसी क्रम में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन एयर कंडीशनर (ए.सी.) भेंट किए गए। श्रद्धालुओं के इस सहयोग से मंदिर परिसर में भक्तों को अधिक आरामदायक वातावरण मिल सकेगा। मंदिर के लिए एक ए.सी. आत्माराम पुत्र मंगूमल (केले वाले) दूसरा ए.सी. प्रदीप ढूंडानी,रूपचंद ढूंडानी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। इसके साथ ही तीसरा ए.सी. स्वर्गीय मनोहर लाल तेजवानी की पावन स्मृति में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता तेजवानी द्वारा भी मंदिर को एक ए.सी. सादर भेंट किया गया। समाज के इन दानदाताओं के इस सेवा भाव की श्रद्धालुओं ने भी सराहना की। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत, हनुमानगढ़ टाउन ने सभी दानदाताओं के इस सराहनीय एवं पुण्य कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। पंचायत पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर में समय-समय पर आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाता है, जिससे यहां आने वाले भक्तों को अधिक सुविधा मिलती है और धार्मिक आयोजनों के दौरान भी वातावरण बेहतर बना रहता है। पंचायत ने यह भी कहा कि समाज की एकजुटता और सेवा भावना ही मंदिर के विकास की सबसे बड़ी शक्ति है। ऐसे सहयोग से धार्मिक स्थल और अधिक सुदृढ़ बनते हैं तथा समाज में सेवा और समर्पण की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष खजान चंद शिवनानी सहित समस्त पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने दानदाताओं का स्वागत करते हुए उनके इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाज का सहयोग मिलता रहेगा तो मंदिर में और भी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
