
हनुमानगढ़। नवज्योति कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन, हनुमानगढ़ द्वारा दिनांक 13 मार्च 2026 से 18 मार्च 2026 तक विभिन्न क्षेत्रों जैसे पुरानी खूँजा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (फेज-1 एवं 2), कैनाल कॉलोनी, गांधी नगर आदि स्थानों पर घर-घर जाकर सर्वे किया गया। साथ ही लोगों को विशेष शिक्षा, पुनर्वास सेवाओं, सरकारी योजनाओं एवं दिव्यांगजनों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। इस अभियान का उद्देश्य समाज में दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें उपलब्ध सुविधाओं और अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान करना था। इस कार्यक्रम का आयोजन कोर्स कोऑर्डिनेटर श्री बिपिन कुमार के नेतृत्व में यह अभियान संचालित हुआ तथा इन्होंने बताया की “CBR केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। जब तक समाज दिव्यांगता को अभिशाप के बजाय एक विविधता के रूप में स्वीकार नहीं करेगा, तब तक पूर्ण समावेश संभव नहीं है। इस दौरान कॉलेज के समस्त स्टाफ — मनीष कुमार पांडेय जी, ममता तिवारी जी, विभा शर्मा जी, पंकज बिश्नोई जी, पूजा देवी जी, नारायण दास पटेल एवं भरत शर्मा जी उपस्थित रहें| समुदाय आधारित पुनर्वास जागरूकता कार्यक्रम को सभी सम्माननीय शिक्षकगण और प्रशिक्षणार्थियों द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत मक्कासर के स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों ने अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।
