
हनुमानगढ़ ।भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर गेहूं बेचने के लिए किसानों के लिए लागू की गई स्लॉट व्यवस्था में संशोधन की मांग की है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में लिखा गया कि राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन करवाए जाने के बाद मंडी में खरीद एजेंसी को गेहूं बेचान के लिए स्लॉट बुक करना अनिवार्य है।
स्लॉट के अनुसार ही किसान मंडी में अपनी उपज लाकर बेच सकता है। बलवीर बिश्नोई ने बताया कि गेहूं का सीजन मुख्यत: 15 दिनों का ही होता है, जबकि नरमा का सीजन 6 माह चलता है। स्लॉट सिस्टम के अनुसार कृषि जिंस लंबे अंतराल तक बेचान होता रहता है। गेहूं के बेचान से पूर्व भंडारण के लिए किसान के पास जगह का भी अभाव रहता है।
भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर गेहूं बेचने के लिए किसानों के लिए लागू की गई स्लॉट व्यवस्था में संशोधन की मांग की है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में लिखा गया कि राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन करवाए जाने के बाद मंडी में खरीद एजेंसी को गेहूं बेचान के लिए स्लॉट बुक करना अनिवार्य है।
इसलिए गेहूं स्लॉट के माध्यम से बेचान संभव नहीं है। ज्ञापन में बताया कि गत वर्ष टाउन मंडी में रिकॉर्ड गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद हुई थी। स्लॉट व्यवस्था से यह संभव नहीं होगा। ज्ञापन देने वालों में संतोष सिंवर, रामकुमार कड़वासरा, दलवीर सिंवर, सतपाल आदि मौजूद रहे।

