
हनुमानगढ़। हाउसिंग बोर्ड में महिला मंडल की ओर से गीता सदन में गणगौर महोत्सव का आयोजन सोमवार किया गया। महिलाओं ने गणगौर की विधिवत पूजा अर्चना कर सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मंडल सदस्य सुशीला व इंद्रा ने बताया कि हर वर्ष संस्कृति को जिंदा रखने के उद्देश्य से गणगौर पूजन का आयोजन किया जाता है, जिसमें पूरे मोहल्ले की महिलाएं व कन्याए उत्साह से भाग लेती है। भगवान महेश और ईसर गणगौर के पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महेश वंदना व गणगौर पर कई नृत्य, नाटक और गीतों की प्रस्तुति दी गईं। सभी महिलाएं पूरे श्रृंगार के साथ सज धजकर कार्यक्रम में शामिल हुई। सीनियर महिलाओं के लिए नखराली गणगौर और जूनियर महिलाओं के लिए मिसेज गणगौर प्रतियोगिता हुई, जो कार्यक्रम में आकर्षण थी।
