
हनुमानगढ़। पूज्य सिंधी पंचायत, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा प्रथम चेटीचण्ड महोत्सव का आगाज सोमवार को प्रचाररथ रवानगी के साथ हुआ। सोमवार को सुबह 9 बजे विधिवत पूजा अर्चना के बाद जय झूलेलाल के जयकारों के साथ प्रचार रथ को रवाना किया। पूज्य सिंधी पंचायत हाउसिंग बोर्ड के मुखी तोलाराम सिंधी व महासचिव सुभाष लोकवाणी ने बताया कि चेटीचण्ड महोत्सव के तहत 09 अप्रैल को प्रथम नवरात्रि के अवसर पर घट स्थापना व ध्वजारोहण के साथ चेटीचण्ड महोत्सव प्रारम्भ होगा। जिसके बाद गरबा रास व डांडिया नृत्य, फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता, सिंधी भाषा प्रश्नोत्तरी, सुन्दर सुन्दर झांकियां व प्रसाद वितरण होगा तो वहीं 10 अप्रैल को बहराणा साहिब की ज्योति प्रज्वलित के साथ मेला प्रारम्भ होगा। जिसमें बाद सुबह 9 बजे भव्य बाइक रैली झूलेलाल मंदिर हाउसिंग बोर्ड से शुरू होकर सुरेशिया झूलेलाल मंदिर, गांधीनगर झूलेलाल मन्दिर होते हुए हाउसिंग बोर्ड में संपन्न होगी।इसी के साथ 10 अप्रैल को सिंधी व्यंजन थाली सजाओ प्रतियोगिता, लंगर, डांडिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य कार्यक्रम होगे। शाम 06 बजे 111 ज्योतों से विशाल महाआरती का आयोजन होगा। सिंधी गायक मण्डली सिंधी नवयुवक संघ सुरेशिया द्वारा भजनों का गुणगान होगा। उक्त आयोजन को सफल बनाने में मुखी तोलाराम, महासचिव सुभाष लोकवाणी, प्रेम पेश्वनी, संजय कृपलानी, गोपाल कृपलानी, आसन दास, गुरमुख दास, राजेश, राम, ओमप्रकाश, सुजल कारयाणी, मोहनलाल, दुर्गामल गांधीनगर, अशोक भगत, राजेश गुप्ता, शीतलदास, राम भाई, मुलचंद भागनानी, गोपीचंद सहित अन्य समाज के सदस्य जुटे हुए है।
