
हनुमानगढ़। सिंघ क्लासेज ने सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2025 के परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर जिले में गौरव बढ़ाया है।
संस्थान के छात्र हरित्विक झोरड़ (पुत्र भीम सिंह झोरड़) ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हनुमानगढ़ जिले में अग्रणी स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं यदुराज पुंज (पुत्र वरुण पुंज) ने 94 प्रतिशत, तनिष सिंगला (पुत्र दीपक सिंगला) ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में किंजल गर्ग (पुत्री अंकित गर्ग) ने 92.6 प्रतिशत तथा रिद्धी (पुत्री राजेंद्र चिलाना) ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। सभी विद्यार्थियों की सफलता पर शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
संस्थान के निदेशक हरविंदर सिंह ने बताया कि हरित्विक झोरड़ ने जिले में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सिंह क्लासेज़ को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान में जश्न का माहौल रहा। विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अभिभावकों ने भी शिक्षकों का आभार जताया।

