
हनुमानगढ़ । टाउन की नई धान मंडी में आज भारतीय खाद्य निगम के निर्देशक लोकेश कुमार शर्मा दिल्ली, मंडल प्रबंधक श्रीगंगानगर रजनीश कुमार,संघ महाप्रबंधक जयपुर पीसी मीणा व सहायक महाप्रबंधक श्रीगंगानगर नीलकमल ने एमएसपी पर हो रही गेहूं की खरीद का मंडी में अवलोकन किया, इस मौके पर हनुमानगढ़ टाउन के फूडग्रेण मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी ने फूडग्रेण मर्चेंट एसोसिएशन कार्यालय में इन सब का स्वागत माला पहनाकर बुके देकर किया । इस मौके पर अध्यक्ष रामलाल किरोड़ीवाल, सचिव दिलीप सिंह ढिल्लों, सहसचिव आशीष गोदारा, कोषाध्यक्ष प्रवीण तलवाडिया,सोहन सिंह, सनी जुनेजा,गगन सोढ़ा, संदीप सिद्धू ने राजस्थानी साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह देखकर स्वागत किया । इस मौके पर भारी संख्या में व्यापारी ने भारतीय खाद्य निगम के निर्देशनक लोकेश कुमार को अपनी समस्याओं से अवगत करते हुए एक ज्ञापन सौपा, इस मौके पर सचिव दिलीप सिंह ढिल्लों ने बताया मंडी हनुमानगढ़ टाउन में सरकार द्वारा किसानो की गेहूं खरीद में निम्नाकित परेशानिय उत्पन्न हो रही है जिनका निस्तारण किया जावे –
मंडियों में FCI द्वारा MSP पर किसानो से “क” वर्ग कच्चा आढतिया व्यापारी के माध्यम से गेहूं खरीद की जाती है जिसके लिए मंडी के “क” वर्ग कच्चा आढतिया व्यापारिओं को आढ़त राशि का भुगतान अत्यंत ही कम किया जा रहा है जबकि राज्य राजस्थान के कृषि ऊपज मंडी समितियों द्वारा निर्धारित दर 2.25% है I
राजस्थान में हमारी आढ़त राशि भुगतान FCI द्वारा निकटवर्ती पंजाब हरियाणा की अपेक्षा अत्यंत कम भुगतान की जा रही है जबकि काम करने की प्रक्रिया एक समान है I
FSD में गेहूं से लदे हुए वाहनों के तौल के दौरान काँटा पर सर्वर में गति अत्यंत धीमी पड़ जाने से तौल प्रक्रिया सम्पन्न होने में 20 से 30 मिनट एक ट्रक के लिए लगते है जिससे गोदाम में ट्रकों की लाइन लग जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है I FSD तक ट्रक आवासीय क्षेत्र से होकर गुजरते है जिस कारण दुर्घटना का भय बना रहता है I
इस स्थिति के निवारण के लिए FSD गोदाम के साथ साथ अन्य भण्डारण केंद्र खोल दिए जावे ताकि तौल तथा मार्ग की सुरक्षा सम्बन्धित समस्या का निवारण हो सके ओर मंडी से बिना मौसमी वर्षा इत्यादि से प्रभावित हुए जल्दी से जल्दी गेहूं का उठाव हो सके I किसानो के खेत में काम करने से तथा आयु के अनुसार उँगलियों तथा आँखों की सही ढंग से स्कैनिंग नही हो पाने से गेहूं तुलाई के समर्थन मूल्य योजना से वंचित रह जाते है I सभी का ध्यान रखते हुए बायोमेट्रिक सत्यापन में देरी अधिक लगने के कारण खरीद केंद्र पर भीड़ अत्यधिक होने से किसानो में आपस में झगड़ा हो जाता है तथा किसान खरीद एजेंसी के कर्मचारियों से झगड़े पर उतारू हो जाते है ओर काम व्यवधान उत्पन्न होता है भुगतान में अत्याधिक विलम्ब होता है I किसानो के मध्य दो तीन बार पूर्व में भी झगड़ा हो चुका है बायोमेट्रिक के लिये बार बार केंद्र पर आना पड़ता है I इसलिए बायोमेट्रिक पद्दति को पूर्णतया गेहूं खरीद प्रक्रिया से हटा दिया जावे I तीव्र गति से मंडी से गेहूं उठाव तथा सुरक्षित भंडारण के लिए अन्य गोदाम गेहूं भण्डारण हेतु खोले जावे ताकि मंडी से अधिक से अधिक दैनिक उठाव की मात्रा में वृद्धि हो तथा सरकारी सरंक्षण में सुरक्षित पहुँच सके I तौल तथा मार्ग आदि की बाधाओं से मुक्ति मिल सके गेहूं खरीद 30 जून 2026 तक किसानो से MSP से गेहूं खरीद की जाये,इस बार देरी से शुरू हुई है ओर सरकार द्वारा 31 मई गेहूं खरीद की अंतिम तिथि घोषित की गयी है जिससे किसानो का गेहूं निर्धारित तिथि में बेचान सम्भव नही है तथा किसान सरकार के समर्थन मूल्य स्कीम का लाभ से वंचित हो जायेंगे I गत वर्ष की भांति किसानो का गेहूं खरीद की अंतिम तिथि को 30 जून 2026 तक बढ़ाया जावे और किसानो को समर्थन मूल्य योजना का लाभ प्राप्त हो सके I टाउन मंडी में गत वर्ष लगभग 30 लाख गेहूं के कट्टे FCI द्वारा खरीद किया गया था जिसमे इस बार सरसों के स्थान पर गेहूं की बुवाई की गयी है जिससे गेहूं की पैदावार अधिक होने के कारण मंडी टाउन में 40 लाख गेहूं कट्टो की खरीद की सम्भावनाओं को देखते हुए वर्तमान में बारदाना का अभाव है I पुराने बारदाना के स्थान पर नया बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित की जावे I पुराने बारदाना को उल्टा करके गेहूं भरने के बाद सिलाई सम्भव नही है I इसलिए नया बारदाना उपलब्ध करवाए I FCI के गोदाम FSD तक गेहूं से लदे भारी वाहनो के लिए HTA को जो मार्ग स्वीकृत करके दिया हुआ है वह अत्यंत कष्टदायक तथा आवासीय क्षेत्र से होकर निकलता है जिसमे से ट्रक के मुड़ने के दौरान 90डीग्री के मोड़ पर ट्रक दुर्घटना ग्रस्त होने की सम्भावना अधिक है ओर बड़ी दुर्घटना होने से जान माल का नुक्सान सम्भव है को देखते हुए अन्य सुरक्षित मार्ग की व्यवस्था करवाए जावे I उन्होंने बताया हनुमानगढ़ टाउन में सरकार द्वारा किसानो की गेहूं खरीद में के पश्चात मंडी से भण्डारण के लिए FCI FSD के गोदाम में मार्ग की परेशानी होने के कारण तथा कांटे के सर्वर इत्यादि में तकनीकी परेशानी के कारण निम्न गोदामों को भण्डारण हेतु तुरंत प्रभाव से खुलवाने का श्रम करे ताकि मंडी से किसानो को असुविधा का सामना नही करना पड़े –
ABP वेयरहाउस , टिब्बी रोड हनुमानगढ़ टाउन 1.5 लाख कट्टा,मरुधरा वेयरहाउस , टिब्बी रोड हनुमानगढ़ टाउन 1.5 लाख कट्टा,प्रीति वेयरहाउस , कोहला हनुमानगढ़ टाउन 2.0 लाख कट्टा की भण्डारण क्षमता है ।इस मौके पर गुरजीवन सिंह,प्रभज्योत,गिन्नी, मोंटू सधा, विपिन गोयल,लवप्रीत सिंह, अमन धालीवाल, नरोत्तम सिंगला आदि व्यापारी उपस्थित रहे ।

