
हनुमानगढ़। जंक्शन के भवन मेटिरियल लोड़ अनलोड़ मजदूर युनियन सीटू के कार्यालय पर शुक्रवार को मजदूर दिवस मनाया गया। युनियन अध्यक्ष रिछपाल सिंह द्वारा मई दिवस का प्रतीक लाल झंडा फहराकर मई दिवस मनाया। इसके पश्चात सभी में मिठाईयों का वितरण किया गया। अध्यक्ष रिछपाल सिंह ने कहा कि एक दिन में काम के घंटे तय करने के उन्नीसवीं सदी में हुए पहले बड़े संघर्ष से मिली। इस संघर्ष की मांग थी कि एक दिन में काम के आठ तय किए जाएं। मजदूरों की मांग पूरी होने के बाद ही मजदूर तबका इस दिन को मई दिवस के रूप में मनाता है। इस मौके पर लोडिंग अध्यक्ष रिछपाल राठोड, सचिव दारा सिंह, कोषाध्यक्ष जरनैल सिंह, उपाध्यक्ष हरदेव सिंह, संदीप कुमार, शक्ति सिंह, गुरतेज सिंह, समीर खान, पालाराम, राजा सहित तमाम साथी मौजूद थे।

