हनुमानगढ़। ह्यूमन राइट प्रोटक्शन सेल राजस्थान की और से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हनुमानगढ़ निवासी प्रशांत सोनी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति सिंह ने की है। मीडिया प्रभारी प्रशांत सोनी ने कहा कि संस्थान ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूर्ण कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन करते हुए आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास कारेंगे ।

