
हनुमानगढ़। हंसवाहिनी संगीता कला मन्दिर में रविवार को मदर्स डे उत्साह और भावनात्मक माहौल के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति अपना प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में माताओं और बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति भादरा की विकास अधिकारी शीला देवी, पूर्व बाल कल्याण समिति सदस्य अनुपमा विजय एवं सशक्त नारी संस्थान की अध्यक्ष मित्ताली अग्रवाल थीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ हितेषी अरोड़ा द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया गया।
कला मन्दिर संचालक गुलशन अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। काव्या, लवलीन, कमल, जय, हुनरदीप और साहिल ने “मम्मा मेरी मां” गीत प्रस्तुत किया। वहीं क्रियांश, पार्थ, जुझार, विधि, नवंश, गौरांश, रिद्धिम, निया, हर्षाली, ज्योति, हीनल, इशनीत और रूद्र ने “तू कितनी अच्छी है” गीत गाकर सभी को भावुक कर दिया।
इसके अलावा अभिषेक, पावनी, किआरा, पुण्या, प्रवीण, प्रांजल और विकास ने “अक्कड़ बक्कड़ बम्बे बो” तथा अभिषेक, स्पर्श, सहज और हर्षित ने “तारा रमपम” गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। परमवीर, देवांग, गुरफतेह, वेलसी, जपजीत और आशवी ने “पापा मेरी जान” गीत से कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। वहीं रूपजी, निखिल, अमित और सुभाष ने “मां ही मन्दिर, मां ही पूजा” गीत प्रस्तुत कर मातृत्व के महत्व को दर्शाया।
कार्यक्रम में हारमोनियम पर गुलशन अरोड़ा, तबले पर लक्ष्य एवं नारायण के अनुपस्थित रहने पर पार्थ शर्मा ने संगत कर प्रस्तुति को और आकर्षक बनाया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं माताओं की अंताक्षरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर सोनू जोशी, श्वेता बब्बर, दीपमाला गेरा, राज रानी गोयल, अंजू बजाज, मीनाक्षी वर्मा, रेखा कुक्कड़, अंजू बंसल, पवन बजाज, प्रवीण वर्मा, हेतराम स्वामी, विक्रम, इन्दु मिड्ढा एवं राजेश मिड्ढा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन ममता सक्सेना ने किया, जबकि कला मन्दिर संचालिका ममता अरोड़ा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
