
गोगामेड़ी पुलिस की गश्त के दौरान कार्रवाई
हनुमानगढ़। जिले में नशा तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोगामेड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 480 प्रतिबंधित प्रेगाबलिन कैप्सूल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि जिले में नशा तस्करी, अवैध धंधों और वांछित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोगामेड़ी थाना प्रभारी चन्द्रकला के नेतृत्व में एएसआई रतनलाल एवं टीम ने गश्त के दौरान परलीका रोही क्षेत्र में कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से आरोपी मनीष कुमार (27) पुत्र प्रहलाद सिंह जाट तथा विरेंद्र (19) पुत्र बलवीर जाट दोनों निवासी वार्ड नम्बर 9, गांव परलीका को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 480 प्रतिबंधित प्रेगाबलिन कैप्सूल बरामद किए गए। मामले में गोगामेड़ी पुलिस थाना में बीएनएस की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई इन्द्राज को सौंपी गई है। पुलिस टीम में एएसआई रतनलाल, कांस्टेबल मुकेश कुमार, मोनू एवं राकेश कुमार शामिल रहे।
