
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं मेरा युवा भारत के तत्वावधान में स्थानीय पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन में वीर विनायक दामोदर सावरकर जयंती के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी प्रीति जी सहायक सदस्य योगेंद्र सिंह जी एवं विजय कुमार जी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. चंद्रा गुरानी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी प्रीति जी ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण विषय पर प्रेरणादायक संदेश दिए।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा मुक्ति और जल संरक्षण जैसे सामाजिक विषयों पर आकर्षक एवं संदेशात्मक रंगोलियां बनाई। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता की सराहना की। कार्यक्रम में वीर सावरकर के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को भी याद किया गया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन कुलदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी अलका शर्मा, महेन्द्र कुमार, राजवंत कौर, प्रियंका, गौरी शंकर, धीरज कुमार, शुभकरण, पंकज वर्मा सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
