
हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित Sanskar International Academy में दिनांक 22 मई 2026 से 30 मई 2026 तक आयोजित समर कैंप-2026 का उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हुआ। समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, कुकिंग विदाउट फायर, स्पोकन इंग्लिश, कॉलिग्राफी, डांस एवं म्यूजिक जैसी विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों में ड्राइंग, थ्रेड पेंटिंग, क्ले आर्ट एवं पॉट पेंटिंग के माध्यम से बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं कुकिंग विदाउट फायर गतिविधि में विद्यार्थियों ने हेल्दी एवं स्वादिष्ट डिशेज बनाना सीखा। स्पोकन इंग्लिश सत्र में कम्युनिकेशन स्किल्स, टाइम मैनेजमेंट एवं रोल प्ले जैसी गतिविधियों द्वारा बच्चों में आत्मविश्वास विकसित किया गया। कॉलिग्राफी गतिविधि के माध्यम से हिंदी एवं अंग्रेज़ी लेखन शैली को सुंदर बनाने का अभ्यास कराया गया।डांस एवं म्यूजिक गतिविधियों में विद्यार्थियों ने पंजाबी फोक, बॉलीवुड एवं सेमी-क्लासिकल थीम पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। समापन अवसर पर आयोजित “Summer Camp Finale Act” में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।इस अवसर पर समर कैंप में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य श्री लाल बहादुर सुब्बा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं।विद्यालय प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि दिनांक 30 मई 2026 को समर कैंप में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए “किंग लैंड वाटर वर्ल्ड – मानकसर, हनुमानगढ़” की एक दिवसीय मनोरंजक यात्रा/पिकनिक का आयोजन किया जाएगा।
