
महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय की धर्मार्थ धर्मशाला में शीतल जल घर का लोकार्पण
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) टाउन की अग्रणी समाजसेवी संस्था श्री अमरनाथ सेवा समिति रजिस्टर्ड द्वारा आज टाउन स्थित महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय की धर्मार्थ धर्मशाला परिसर में शीतल जल घर का विधिवत लोकार्पण किया गया। यह सेवा विशेष रूप से अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को भीषण गर्मी में राहत प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। कार्यक्रम का आयोजन सादगीपूर्ण किंतु गरिमामय वातावरण में हुआ, जिसमें शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक गणेश राज बंसल रहे,विशिष्ट अतिथि प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ शंकरनलाल सोनी थे । जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अमरनाथ सेवा समिति के प्रधान सूरजभान मित्तल ने की। मुख्यतिथि का माला पहनाकर व राजस्थानी पगड़ी पहनकर स्वागत श्री अमरनाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने किया । कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक गणेश राज बंसल द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके पश्चात शीतल जल घर को आमजन को समर्पित किया गया, जिससे अब अस्पताल आने वाले जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ, ठंडा एवं मीठा पानी सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगा। समिति के सचिव इंद्रजीत चराया ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री अमरनाथ सेवा समिति रजिस्टर्ड हनुमानगढ़ टाउन द्वारा संचालित इस धर्मार्थ धर्मशाला में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों व उनके परिजन आते हैं। गर्मी के मौसम में पीने के ठंडे पानी की आवश्यकता को देखते हुए समिति ने शीतल जल घर की स्थापना का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि इस शीतल जल घर का निर्माण समिति द्वारा करवाया गया है, जबकि इसमें लगाया गया आधुनिक वाटर कूलर स्वर्गीय सोमप्रकाश गोयल की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र विनोद गोयल (काका) द्वारा भेंट किया गया है। इस वाटर कूलर की कुल लागत लगभग 80 से 85 हजार रुपये आई है।विधायक गणेश राज बंसल ने अपने संबोधन में श्री अमरनाथ सेवा समिति के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत होती हैं। अस्पताल जैसे स्थान पर शीतल जल की सुविधा उपलब्ध कराना वास्तव में मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों और सहयोगकर्ताओं को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक विनोद कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष गोविंद सोमानी, प्रचार प्रभारी राजकुमार, प्रवक्ता विनय सिंगला, भंडार एवं स्टोर प्रभारी प्रवीण गर्ग,कृष्ण मदान, संगरिया अमरनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष तरसेम गर्ग,सतीश गर्ग मोती, रजत बंसल,ओमप्रकाश छाबड़ा, शंकी कामरा, भोला सिंह, सुखविंदर सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलाल किरोड़ीवाल,पूर्व अध्यक्ष संतराम जिंदल, नरोत्तम सिगला, अशोक जिंदल, पूर्व सचिव सनी जुनेजा, अरोड़वंश सभा के अध्यक्ष रामलुभाया तिंना, बालकिशन गोल्याण,मोहन लाल शर्मा, अमित महेश्वरी, सुभाष सिंगला सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में समिति सचिव इन्द्रजीत चराया ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। यह शीतल जल घर आने वाले समय में हजारों जरूरतमंदों को राहत पहुंचाएगा और समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
