
अन्नूराम भार्गव की स्मृति में व्यापार मंडल शिक्षण समिति को मिली सौगात
हनुमानगढ़ (भटनेर एक्सप्रेस) टाउन स्थित व्यापार मंडल शिक्षण समिति परिसर में सोमवार को अन्नूराम भार्गव की स्मृति में विद्यार्थियों के हित में सराहनीय पहल की गई। उनके पुत्र सुभाष चंद्र भार्गव तथा पौत्र मुकेश भार्गव और कर्ण भार्गव ने व्यापार मंडल कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक आधुनिक वाटर चिलिंग प्लांट भेंट किया। इसका लोकार्पण सोमवार को विधायक गणेश राज बंसल एवं दानदाता परिवार ने किया। इसी मौके पर व्यापार मंडल कन्या महाविद्यालय में समाजसेवी बालकृष्ण बंसल की ओर से एक वाटर कूलर भी भेंट किया गया, जिसका शुभारंभ भी विधायक ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गणेश राज बंसल ने कहा कि भीषण गर्मी में छात्राओं के लिए शीतल एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और जल सेवा सबसे उत्तम सेवा है। ऐसे कार्य समाज को सेवा और संस्कार का संदेश देते हैं। व्यापार मंडल शिक्षण समिति के अध्यक्ष बालकिशन गोल्याण ने कहा कि इस वाटर चिलिंग प्लांट और वाटर कूलर से विद्यालय एवं महाविद्यालय की छात्राओं को पूरे वर्ष स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी शिक्षा संस्थानों के विकास में सहयोग देने का आह्वान किया। इस मौके पर फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष रामलाल किरोड़ीवाल, सचिव दिलीप सिंह ढिल्लों, पूर्व सचिव सन्नी जुनेजा, पूर्व अध्यक्ष साधुराम सिंगला, संतलाल जिंदल, शिक्षण समिति सचिव हरि खदरिया, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मुंडेवाला, सहसचिव संजय कुक्कड़, बालकिशन कर्मचंदानी, नरोत्तम सिंगला, पवन खदरिया, पवन गोल्याण, अमित मदान, सुशील जैन, अमित महेश्वरी, नीरज सिंघल, जंगीर सिंह, राजकुमार अग्रवाल, भीम देग, इंद्राज देग, मनोज बंसल, पवन खुराना, अमित दुग्गड़, प्राचार्य किरण राठौड़, डॉ. नीलम गौड़ तथा संजू गाडिया सहित शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद रहीं।
