
राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
हनुमानगढ़ ( भटनेर एक्सप्रेस ) विप्र फाउंडेशन ने वर्ष 2026-2028 के कार्यकाल के लिए सचिन कौशिक को हनुमानगढ़ जिला युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगी। नियुक्ति पत्र प्रदेश महामंत्री जोन-1-बी बीकानेर एडवोकेट पंकज पीपलवा की ओर से जारी किया गया। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी सुनील मिश्रा की अनुशंसा तथा प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा (राजगढ़) एवं प्रदेश संगठन महामंत्री भरत शर्मा (सरदारशहर) के अनुमोदन के बाद सचिन कौशिक को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगा। नियुक्ति पर सचिन कौशिक ने विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश प्रभारी सुनील मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री भरत शर्मा तथा संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सचिन कौशिक ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाए तथा समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाजजनों से सहयोग, स्नेह एवं आशीर्वाद की अपेक्षा भी व्यक्त की। नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
