
हनुमानगढ़ । पुलकित कॉलेज फॉर हायर एजुकेशन में आज हरियाली तीज के पावन अवसर पर उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभमहाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चंद्रा गुरनानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने हरियाली तीज के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हुए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में पूजा ने प्रथम स्थान तथा जतिन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में रतना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि संतोष एवं मनीषा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को उपस्थित अतिथियों एवं महाविद्यालय प्रशासन द्वारा बधाई दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के डायरेक्टर श्री जितेंद्र जी मिड्डा एवं अध्यक्ष श्री कविश जी मिड्डा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति जुड़ाव को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम का मंच संचालन अलका शर्मा एवं कुलदीप सिंह ने प्रभावी ढंग से किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य महेंद्र कुमार, रजवंत कौर, डॉ. किरण, गौरीशंकर, सतीश कुमार, प्रियंका पचार एवं धीरज सर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूरे महाविद्यालय परिसर में हरियाली तीज की खुशियों और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पारंपरिक संस्कृति, कला और रचनात्मकता का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
