
– भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ पोस्टर विमोचन, 24 सितम्बर को निकलेगी निशान यात्रा
हनुमानगढ़। श्री श्याम मित्र मंडल सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 20वें श्री श्याम रंगीला महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव के पोस्टर का विमोचन भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया। इस दौरान जय श्री श्याम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं श्याम भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 20वां श्री श्याम रंगीला महोत्सव 26 सितम्बर 2026 को शाम 8:15 बजे से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, श्रीगंगानगर अंडरपास के नजदीक, हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित होगा। महोत्सव में आमंत्रित भजन गायक शिवम रावल, देव चुघ एवं शुभम अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन भी होंगे। महोत्सव से पूर्व 24 सितम्बर 2026 को भव्य श्री श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी। निशान यात्रा दुर्गा मंदिर से शाम 5:15 बजे रवाना होगी और शहर के विभिन्न मार्गों से होकर आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक लक्की ड्रॉ भी रखा गया है। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में कार, द्वितीय पुरस्कार में इलेक्ट्रिक स्कूटी, तृतीय पुरस्कार में मोबाइल, चौथे पुरुस्कार में वाशिंग मशीन, पांचवा पुरूस्कार एलईडी टीवी, छठा पुरूस्कार जूसर मिक्सर,
सातवा पुरुस्कार ट्रॉली बैग, आठवा पुरुस्कार सीलिंग फैन,नौवा पुरुस्कार हैंड ब्लेंडर, दसवां पुरुस्कार टी-कैटल, ग्यारहवा पुरुस्कार डिजिटल दीवार घड़ी सहित अनेक पुरस्कार रखे गए हैं। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में खेरती लाल मदान, तरुण विजय, गौरव जैन, अनिल सिंह राठौड़, सुरेंद्र अग्रवाल, विकास जुनेजा, दयाल सुमरानी, पंकज उप्पल, दीपक बालसरिया, अंकित शेखावत एवं अर्श इंदौरा सहित अनेक श्याम भक्त मौजूद रहे। इसके अलावा अनुराग छाबड़ा, अरुण अरोड़ा, दिशु चोथवानी, दीपक सफी, दिनेश तलवाड़ीया, हिमांशु गर्ग, नवनीत झा, कमल असवानी, संजीव गर्ग, कैलाश पारीक, सन्नी केवलानी, गौरू गिरधर, जसप्रीत मंगा, संजय कृपलानी, दीपक चोथवानी, पंकज चोथवानी, सन्नी छाबड़ा और जतिन छाबड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। समिति पदाधिकारियों ने शहरवासियों और श्याम भक्तों से निशान यात्रा एवं 20वें श्री श्याम रंगीला महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।
