हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 के चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। इस मुकाबले में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के उम्मीदवार गुरनायब सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। अंतिम परिणाम पत्र (प्रारूप-21) के अनुसार, गुरनायब सिंह को कुल 615 मत प्राप्त हुए।
इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ओम प्रकाश 584 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार अशोक कुमार 512 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुनीता देवी को 401 वोट मिले। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के दर्शन सिंह को केवल 20 वोट नसीब हुए। अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों में रोहित बागड़ी को 155, संदीप को 112 और नन्द किशोर को 33 मत मिले। इसके अलावा, 22 मतदाताओं ने ‘नोटा’ (NOTA) का विकल्प चुना। गुरनायब सिंह की इस जीत से उनके समर्थकों में भारी उत्साह है।
