‘विरासा’ होटल में आयोजित समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को ‘भटनेर रत्न’ सम्मान से नवाजा


हनुमानगढ़। लायंस क्लब हनुमानगढ़ का वर्ष 2026 का शपथ ग्रहण समारोह शहर के ‘विरासा’ होटल में गरिमामय एवं भव्य वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में लायंस क्लब के पदाधिकारियों, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सदस्यों, गणमान्य अतिथियों और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर लायन अशोक सुथार ने अध्यक्ष, लायन नरेश शर्मा ने सचिव तथा लायन दिग्विजय जुनेजा ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।समारोह के मुख्य अतिथि एवं मेहमान-ए-खास एमजेएफ लायन नरेंद्र चंगिया, एलसीएफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर रहे। वहीं, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन ज्योति कांडा ने इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप सेवा गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।नवनियुक्त कार्यकारिणी में अध्यक्ष लायन अशोक सुथार, सचिव लायन नरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन दिग्विजय जुनेजा, प्रथम उपाध्यक्ष लायन शिव शंकर खड़गावत, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन प्रमोद खारीवाल तथा फूड फॉर हंगर प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन अशोक नारंग शामिल रहे। जनसंपर्क अधिकारी के रूप में लायन भारतेंदु सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी जिम्मेदारियां संभालीं।
नए सदस्यों को दिलाई शपथ
समारोह में इंडक्शन ऑफिसर एवं लियो डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन प्रदीप शेरेवाला ने क्लब के नए सदस्यों को शपथ दिलाई। उन्होंने लायंस क्लब इंटरनेशनल के सेवा उद्देश्यों, नियमों और कानूनों की जानकारी देते हुए सदस्यों से संगठन की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाना संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘भटनेर रत्न’ सम्मान
समारोह के दौरान एरिया लीडर लायन कमल कुक्कड़, रीजन चेयरपर्सन लायन अरुण लोहिया तथा जोन चेयरपर्सन लायन नवीन मिढ़ा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा, सामाजिक योगदान और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए कई विभूतियों को ‘भटनेर रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में महंत योगी रामनाथ अवधूत, अश्विनी नारंग, नोहर के जिला परिवहन निरीक्षक राय सिंह, डीएसटी प्रभारी एएसआई राजाराम स्वामी तथा रक्तदान अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राजेंद्र स्वामी सहित अन्य विशिष्ट व्यक्तित्व शामिल रहे। नशे की बड़ी खेप पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेवियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
अतिथियों का किया आत्मीय स्वागत
कार्यक्रम में लायंस क्लब के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। उपस्थित अतिथियों में पीआरओ लायन आशीष अरोड़ा, लायंस क्लब सिटी के अध्यक्ष डॉ. वी.एस. तिवारी, लायंस क्लब डायमंड के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जांगिड़, लायन दिनेश गुप्ता, पीलीबंगा से लायन राजेश जैन एवं लायन अशोक गोयल, श्रीविजयनगर से लायन प्रीतम कालड़ा, श्रीगंगानगर से लायन किशन लाल धींगड़ा, लायन हरीश उपनेजा, लायन शैलेंद्र साहू, लायन विनोद सेठी और लायन नितिन खारीवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य शामिल रहे। हनुमानगढ़ क्लब की ओर से लायन सुरेश महिपाल, लायन अशोक नारंग, लायन राधेश्याम सिंगला, कन्वीनर लायन प्रमोद खारीवाल, लायन दिनेश जुनेजा, लायन भारतेंदु सैनी, लायन मोहित बलाडिया, लायन कमलजीत सैनी, लायन तीर्थ शर्मा, लायन छगन महाजनी, लायन के.डी. सिंह एवं लायन सुभाष वधवा ने अतिथियों का उपरना पहनाकर स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
वर्षभर सेवा गतिविधियां संचालित करने का संकल्प
क्लब सचिव लायन नरेश शर्मा ने क्लब की ओर से आयोजित विभिन्न सेवा गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में लायन भारतेंदु सैनी और कन्वीनर लायन प्रमोद खारीवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह के समापन अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष लायन अशोक सुथार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में हनुमानगढ़ में वर्षभर संचालित किए जाने वाले सेवा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब का मूल मंत्र सेवा है और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना संगठन का सर्वोच्च दायित्व है। उन्होंने सभी सदस्यों से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और सेवा गतिविधियों को निरंतर विस्तार देने का आह्वान किया। समारोह का संचालन लायन रामनिवास मांडण तथा विशेष रूप से श्रीगंगानगर से पहुंचे लायन श्याम गोस्वामी ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम में सेवा, सामाजिक समर्पण और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया गया।
