
हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित जाट भवन में अशोक पूनियां की स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शुभारंभ विधायक गणेशराज बंसल, पूर्व सभापति सुमित रणवां, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय, पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी, जिला परिषद डायरेक्टर मनीष मक्कसर, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रवीण बिश्नोई, पूर्व पार्षद भूपेंद्र नेहरा, सुशील नैण, एडवोकेट गौरीशंकर माकड़, किसान यूनियन अध्यक्ष रेशम मानुका, रायसाहब मल्लड़खेड़ा और केशव पूनियां ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में 220 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन करना महान और प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए युवाओं से समाजसेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
पूर्व सभापति सुमित रणवां ने आयोजन की सराहना की। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे पवित्र कार्य है। इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं हो सकता। उन्होंने युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की सलाह दी। इस मौके पर देवेंद्र पूनियां, संदीप पूनियां, ओपी नैण, हरप्रीत ग्रेवाल, सुधीर नैण, संदीप स्वामी, संदीप नैण मौजूद रहे।
