
हनुमानगढ़। टाउन स्थित जन शक्ति भवन में सोमवार को सीटू जिला कमेटी की विस्तृत बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता आत्मासिंह ने की, जबकि संचालन सीटू जिला महासचिव शेरसिंह शाय ने किया। बैठक में सीटू राज्य अध्यक्ष भंवर सिंह शेखावत, राज्य महासचिव वीएस राणा और हनुमानगढ़ के इंचार्ज मोहन लाल नाहरिया सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में राज्य महासचिव वीएस राणा ने 9-10 सितंबर 2023 को रावतभाटा में संम्पन संगठन कार्यशाला के निष्कर्षों की समीक्षा प्रस्तुत की। संगठन के विकास, जिला कमेटी, जिला समन्वय समिति व यूनियनों की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए लिए गए निर्णयों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। सीटू के राज्य अध्यक्ष भंवर सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में केन्द्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार मेहनतकश जनता और मजदूर वर्ग को जाति-पाति व धर्म के आधार पर बांटकर उनके मूल मुद्दों से ध्यान भटका रही है। सरकार की ओर से रेलवे का निजीकरण, बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने जैसी नीतियों का सीटू पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने 24 मार्च को प्रस्तावित देशव्यापी ट्रांसपोर्ट हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि मोदी सरकार की ओर से लाया गया हिट एंड रन कानून ट्रांसपोर्ट सेक्टर को समाह्रश्वत कर कॉरपोरेट कंपनियों को बढ़ावा देगा। हनुमानगढ़ में ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े ट्रक ड्राइवर, ऑटो चालक, ट्रेक्टर-ट्रॉली चालक, भाईचारा कैंटर यूनियन, पिकअप डाला और टैक्सी चालकों ने इस हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मजदूर वर्ग के श्रम कानूनों में हो रहे संशोधनों के खिलाफ सीटू अपना विरोध दर्ज कराएगी, क्योंकिइससे पूंजीपतियों को भारी मुनाफा होगा और मजदूरों का शोषण बढ़ेगा। देश-विदेश की बड़ी कंपनियां 80-90 घंटे कार्य करने की वकालत कर रही हैं, जिसका सीटू पुरजोर विरोध करेगा। बैठक में जिले के 90 प्रतिनिधियों ने अपनी यूनियनों की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, मिड-डे मील, बिजली कामगार और महिला संगठनों को मजबूत करने के लिए जिला कमेटी विशेष मार्गदर्शन प्रदान करेगी। साथ ही, मजदूरों की राजनीतिक चेतना विकसित करने के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 18 मार्च को संयुत ट्रेड यूनियन की ओर से मई माह में होने वाली देशव्यापी हड़ताल की तैयारी के लिए दिल्ली में आयोजित कन्वेंशन में हनुमानगढ़ से भी प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। वहीं, रिटर्न लेवी का कार्य 31 मार्च से पहले पूरा किया जाएगा। इस मौके पर सीटू जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर वर्मा, बलदेव सिंह, बहादुर सिंह, जसविन्द्र सिंह, प्रमोद साहनी, रामसिंह, अमित कुमार, गुरनायब सिंह, मुकद्दर अली, बसंत सिंह, संदीप बसोड़, गुरदेव सिंह, महेंद्र सि
