
हनुमानगढ़ | नवज्योति कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन में 21 से 23 मार्च तक विषय श्रवण एवं वाक् दिव्यांगता वाले बच्चों के लिए पाठ्यचर्या संबंधी रणनीतियां एवं अनुकूलन पर तीन दिवसीय जोन लेवल सत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार शर्मा (जिला कोषाधिकारी, हनुमानगढ़), अमीलाल सहारण (उपनिदेशक, सहकारिता विभाग), गिरिश चावला (सेवानिवृति आईजी), खुशालदास (महानिदेशक, विश्वविद्यालय, हनुमानगढ़), डॉ. रेखा तनेजा (प्रधानाध्यापक, हनुमानगढ़ इंटरनेशनल स्कूल) एवं भीष्म कौशिक (निदेशक, नवज्योति विकलांग कल्याण एवं पुनर्वास संस्थान, हनुमानगढ़) उपस्थित रहे। संस्था निदेशक भीष्म कौशिक ने सत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम की महतता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कार्यक्रम विशेष बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोडऩे का कार्य करता है। यह पहल स्वतंत्र भारत में शिक्षा की पहुंच, समानता और गुणवत्ता को बढ़ावा देने के साथसाथ दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को सुगम बनाने के लिए नवीन तकनीकों के प्रयोग को प्रोत्साहित करने पर बल देती है। सत पूनर्वास शिक्षा कार्यक्रम के कॉड्रिनेटर बिपिन कुमार रहे। इस अवसर पर नवज्योति कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उपस्थित शिक्षकों में अमित कुमार सिंह, मनीष कुमार पांडेय, नारायण दास पटेल, ममता तिवारी, विभा शर्मा, पंकज, पुष्पा एवं मनीष कुमार वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। यह कार्यक्रम दिव्यांग छात्रों को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
