
हनुमानगढ़। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने ग्राहकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में हमेशा अग्रणी रहा है। इसी कड़ी में, बैंक ने अपने होम लोन ग्राहक स्वर्गीय राजकुमार के आकस्मिक निधन पर उनकी पत्नी सावित्री को 24 लाख रुपये का क्लेम चेक सौंपा। होम लोन शाखा, हनुमानगढ़ के सहायक महाप्रबंधक सुनील श्योराण और मुख्य प्रबंधक अनिल कटारिया ने यह चेक स्वर्गीय राजकुमार की पत्नी को सौंपा। राजकुमार का एसबीआई में होम लोन खाता था, जिसे एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा कवर किया गया था। उनके निधन के बाद, बैंक ने बीमा दावे का त्वरित निपटान कर राहत राशि उनके परिजनों को प्रदान की। इस अवसर पर एसबीआई लाइफ के एरिया मैनेजर रमेश चंद्र जोगिड़, संजय चौधरी, प्रबंधक रखरखाव राहुल सूद और सहायक प्रबंधक सुधीर कड़वासरा भी मौजूद रहे। बैंक अधिकारियों ने कहा कि एसबीआई अपने ग्राहकों की वितीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और समय पर बीमा दावों का निपटान कर उनके परिवारों को राहत प्रदान करता है।
