युवाओं को खेलों से जोडक़र नशे से दूर रखना खेल प्रतियोगिताओं

हनुमानगढ़ । जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा मानस अभियान के तहत रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन गांधी स्टेडियम में किया गया। मां सरस्वती व शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका चैयरमैन हरजिंद्र सिंह ने की। समारोह के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी अमिता बिश्नोई, सीडीईओ पन्नालाल, सीबीईओ मधुबाला रहे। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि रानी गोठवाल, एसीबीईओ पूर्णराम देव, बीसीएमएओ डाक्टर मनोज अरोड़ा, विकास अधिकारी रविंद्र शर्मा, निजि शिक्षण संघ अध्यक्ष भागीरथ सेन,तरूण संघ अध्यक्ष अशोक खदरिया, शिक्षण समिति अध्यक्ष शांतिलाल दफ्तरी, विशाल ग्लोबल के डायरेक्टर मनोज भादू,पार्षद पूनम महंत, निशा शर्मा, वेटनरी डॉक्टर हंसराज चौहान रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम अमिता बिश्नोई ने कहा कि नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से मानस अभियान की शुरुआत की गई है और अब इसी क्रम में युवाओं को खेलों से जोडक़र नशे से दूर रखने की मुहिम शुरू की गई है। कहा कि खेल प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य भावना का प्रचार करना तथा युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करना है। प्रतियोगिता के तहत कबड्डी मैच की शुरुआत में अतिथियों द्वारा खिलाडिय़ों का परिचय लिया गया। इससे पूर्व एसडीएम ने मौजूद युवाओं व खिलाडिय़ों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।पालिकाध्यक्ष हरजिंद्र सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी अगर खेलों से जुड़ गए तो अपने आप नशे से दूर हो जाएंगे। उन्होंने युवाओं को खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया।प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की कुल 32 टीमों ने भाग लिया वहीं महिला वर्ग की चार टीमें शामिल हुई। पुरूष वर्ग में पीलीबंगा गांव की टीम विजेता रही। अयालकी गांव की टीम उपविजेता व प्रेमपुरा टीम तीसरे स्थान पर रही। महिला वर्ग में डबलीवास कुतुब की टीम विजेता रही,मंडी पीलीबंगा की टीम उपविजेता व अमरसिंहवाला की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता व उपविजेता रही टीमों को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में, व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमान प्रसाद जैन, पवन किरोड़ीवाल, चमकौर सिंह, राजेंद्र नांदिवाल, शिक्षक संघ शेखावत से मनोहरलाल बंसल, हितेश गर्ग, पार्षद प्रतिनिधि भवानी शंकर सोनी, अशोक राजपुरोहित, शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार, अजय जाखड़, मैनपाल, अमीलाल, शिशपाल व संदीप कुमार, मोहम्मद असलम, सुमन मूंड, मंजू बेनीवाल, शिक्षण समिति पूर्व अध्यक्ष विनोद गोयल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और अधिकारी मौजूद रहें। मंच संचालन अशोक राजपुरोहित व संजय बेनीवाल ने संयुक्त रूप से किया।
