सुरक्षा के दृष्टिगत बंद किया आवागमन

हनुमानगढ़ । जंक्शन -टाउन मार्ग पर घग्घर नदी पर तीन हिस्सों में बने पुल के एक हिस्से की सडक़ भारी वाहनों के आवागमन से धंस गई है। सुरक्षा के दृष्टिगत सार्वजनिक निर्माण विभाग व यातायात पुलिस के अधिकारियों की ओर से शुक्रवार को निरीक्षण कर अवरोधक लगवाकर पुल के इस हिस्से पर आवागमन बंद करवा दिया गया। वाहनों को पुल के दूसरे हिस्से से डायवर्ट किया गया। अधिकारियों की मानें तो सतीपुरा चौराहा पर चल रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते पिछले करीब साढ़े छह माह से भारी वाहनों का दबाव जंक्शन -टाउन मार्ग पर बढ़ गया था। इसी के चलते पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। पीडडबल्यूडी एक्सईएन अनिल अग्रवाल ने बताया कि टाउन-जंक्शन रोड पर घग्घर नदी पर पुल बना हुआ है। यह पुल तीन भाग में बना हुआ है। बीच का भाग करीब 60-65 वर्ष पुराना है। विगत करीब छह माह से सतीपुरा चौराहा पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते यातायात को इस मार्ग से डायवर्ट किया हुआ था। भारी वाहन इस पुल के ऊपर से गुजरने से इस पुल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना पर शुक्रवार सुबह निरीक्षण किया गया।अभियंता कार्यालय व उच्चाधिकारियों से स्वीकृति मांगी गई है। स्वीकृति प्राह्रश्वत होने पर कार्य करवाया सेफ्टी ऑडिट के हिसाब से मरम्मत के लिए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। तब तक जिला प्रशासन और पुलिस से सहयोग लेकर रास्ता पुल की दूसरी लेन से डायवर्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सतीपुरा में बंद किया गया टाउन व संगरिया की तरफ जाने का रास्ता भी आंशिक रूप से खोल दिया गया है। कुछ ट्रेफिक सतीपुरा से भी डायवर्ट हो जाएगा। इससे शहर में भारी वाहनों का लोड कम रहेगा। यातायात प्रभारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि पुल की जंक्शन साइड में डिवाइडर के बीच नया कट बनवाने के लिए पीडडव्ल्यूडी एक्सईएन से बात की गई है। पीडल्यूडी व आरओबी के अधिकारियों ने पांच जालियां निकलवाने के लिए सहमति दी है। इससे वाहन चालकों को सुविधा होगी।
