
हनुमानगढ़। राज्य के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा हनुमानगढ़ अथवा श्रीगंगानगर जिले की एक दिवसीय यात्रा पर आ सकते हैं। उनका दौरा शुक्रवार अथवा शनिवार को हो सकता है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रारंभिक तैयारियां आरंभ हो गई हैं। हालांकि अधिकृत कार्यक्रम अभी जिला प्रशासन के पास नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि राज्य के मुख्य सचिव की जिला स्तरीय अधिकारियों की हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में दोनों जिलों में से किसी एक स्थान पर मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अधिकृत तौर पर किसी ने कोई जानकारी नहीं दी लेकिन जिला कलक्ट्रेट में इस संबंध में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
