
टाउन किले के पास वाली गली में आयुर्वेद हीलिंग टेंपल में स्किल डेवलपमेंट सर्टिफिकेट डिजिटल कोर्स के तहत विशेष प्रोफेशनल चेकअप कैंप लगाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग, आयुर्वेद और नेचुरोपैथी के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। क्लिनिक के प्रमुख डॉ. किशोर ने लोगों को बताया कि किस प्रकार योग और प्राकृतिक चिकित्सा (नैचुरोपैथी) से कई रोगों का स्थायी समाधान संभव है। इस मौके पर यूथ वीरांगना रजनी, मीनाक्षी, भावना, प्रीती, सोमा, सरोज, रीमा, कंचन, रजनी, एशना आदि मौजूद थे।
