
हनुमानगढ़। लिटिल हार्ट पब्लिक स्कूल में आज बाल दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय में विशेष बालसभा का आयोजन किया गया, जिसमे छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया द्य विद्यालय परिसर को रंगीन गुब्बारों, पोस्टरों और फूलो से सजाया गया था जिससे उत्सव का माहौल और भी खुशनुमा हो गया । कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई ।
प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि ष्बाल दिवस हमें प. जवाहरलाल नेहरु के बच्चों के प्रति प्रेम और उनके सपनो की याद दिलाता है ष्इसके बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों गीत, नृत्य, कविताओं और नाटक ने सभी का मन मोह लिया।
डायरेक्टर महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते समय में करियर की सही समझ और समय पर लिया गया निर्णय जीवन को नयी दिशा देता है। उन्होंने छात्रों से अपनी क्षमताओं और रुचियों के आधार पर केरियर चुनने की सलाह दी द्य अंत में सभी बच्चों को मिठाई वितरित की गयी साथ ही विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम में मंच का संचालन शिक्षिका डोलिका ने किया तथा नेहा त्यागी, रश्मि धुडीया, ममता, अविनाश, छगन जोशी, नितेश बंसल आदि उपस्थित रहे।
