
हनुमानगढ़। जिला साइक्लिंग संघ द्वारा पहली बार जिले में आयोजित हुई राजस्थान स्टेट माउंटेन बाइक ओर रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप 2025 का भारी हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बांसल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भामाशाह सत्यजीत बेनीवाल ने की। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य मनीष मक्कासर ओर सरपंच बलदेव सिंह थे।
मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बांसल ने कहा कि साइक्लिंग खेल को बढ़ावा देने और सुविधाएं प्रदान करने के लिए मै जिला साइक्लिंग संघ का हरसंभव सहयोग करूंगा।
जिला साइक्लिंग संघ के सचिव दलीप वर्मा ने बताया कि राज्य स्तर पर आयोजित हुई इस साइक्लिंग चैंपियनशिप में राजस्थान के 22 जिलों के 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
आयोजन सचिव दलीप वर्मा ने बताया कि स्टेट माउंटेन बाइक चैंपियनशिप में 34 पॉइंट के साथ हनुमानगढ़ विजेता और 23 पॉइंट के साथ गंगानगर उपविजेता रही है और रोड साइक्लिंग चैम्पियनशिप में 27 पॉइंट के साथ हनुमानगढ़ विजेता और 19 पॉइंट के साथ चितौड़गढ़ उपविजेता रही है।
रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता सूरतगढ़ रोड पर मक्कासर गांव से टोल प्लाजा तक हुई।
आयोजन सचिव दलीप वर्मा ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यकम में जिला साइक्लिंग संघ के अध्यक्ष मदनलाल सुथार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में राजस्थान साइक्लिंग संघ के सचिव ओ.पी. विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव रमेश जांगिड़, रतन लाल सुथार, जी.एस. खत्री, साइक्लिंग कोच राजेंद्र कंबोज, जिला साइक्लिंग संघ के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह, विजय मॉयल, शारीरिक शिक्षक कंचन मुजराल, जिला साइक्लिंग संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश डाल, भारतेंदु सैनी,सुशील निमिवाल, जिला साइक्लिंग संघ के कोषाध्यक्ष हेतराम गेदर,जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष भागीरथ घोडेला, जिला साइक्लिंग संघ गंगानगर के अध्यक्ष विक्रम सुथार, कोच सुनील सांवरिया, प्रवीण शर्मा, दीपक सोनी, आनंद शीला, गुरदौर सिंह और राजेश बागोरिया सहित अनेक खेलप्रेमी और अधिकारी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने कहा कि हनुमानगढ़ जैसे सीमांत जिले में स्टेट स्तर की चैंपियनशिप का आयोजन होना खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का अनुभव मिला है और भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर मिलेंगे।
