
हनुमानगढ़। गांव सहारणी में माय भारत हनुमानगढ़ के तत्वाधान में सोमारनाथ युवा मंडल द्वारा टीबी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ| युवा मंडल के सचिव अनिल सांमरिया ने बताया कि कबड्डी पुरुष वर्ग में सालीवाला विजेता, सहारणी उपविजेता, महिला खो-खो वर्ग में कुलचंद्र विजेता, सहारणी उपविजेता, बैडमिंटन एकल पुरूष वर्ग में सालीवाला के सौरभ विजेता एवं सालीवाला के ही रवि उपविजेता रहे| इसी प्रकार महिला वर्ग में सहारणी की साक्षी सोनी प्रथम एवं सिलवाला की लवप्रीत दूसरे स्थान पर रही |100 मीटर दौड़ में चेतराम प्रथम, 200 मीटर दौड़ में संदीप प्रथम ,400 मीटर दौड़ में चेतराम प्रथम ,लंबी कूद में अनिल नोखवाल प्रथम रहे| महिला वर्ग में 100 मीटर एवं 400 मी दौड़ में पूजा प्रथम , 200 मीटर दौड़ में मनीषा प्रथम रही | युवा मंडल के अध्यक्ष गोपाल कंबोज ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में 130 टीबी संगरिया ब्लॉक के युवाओं ने भाग लिया| सभी विजेताओं को अतिथि एथलेटिक्स कोच सुनील सांमरिया ,पूर्व सरपंच हंसराज बिश्नोई, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राजेंद्र प्रसाद ,वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हंसराज शर्मा, सोमार नाथ क्लब के उपाध्यक्ष दिलीप राम थोरी,राधे राम सहारण,परीक्षित सारण इत्यादि द्वारा पुरस्कार मेडल वितरित कर आशीर्वाद प्रदान किया| युवा मंडल की संरक्षक मलका ने बताया कि सभी विजेता माय भारत द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में टीबी संगरिया ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे |सभी खिलाड़ियों के लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई |
