
हनुमानगढ़ में राज्य सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को जिला स्तरीय मैराथन ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन किया गया। यह मैराथन जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा थी।
जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने राजीव गांधी स्टेडियम से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागी परशुराम चौक, जिला कलेक्ट्रेट और सिविल लाइन्स चौक से होते हुए वापस राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचे, जहां मैराथन का समापन हुआ।
इस अवसर पर विधायक गणेशराज बंसल, नगरपरिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, सीडीईओ पन्नालाल कड़ेला, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह और भाजपा नेता अमित चौधरी सहित कई जिलास्तरीय अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।
