
जंक्शन के राजीव चौक के पास शुुक्रवार रात करीब 9 बजे एक स्लीपर कोच बस की वायरिंग में आग लग गई। बस श्रीगंगानगर से हरिद्वार जा रही थी। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ और बस यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बस से गंतव्य की ओर से रवाना किया गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जंक्शन पुलिस और बस चालक-परिचालक ने अग्निशामक यंत्र से आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार निजी ट्रेवल्स करणी कृपा की स्लीपर कोच बस की वायरिंग में स्पार्किंग से आग लग गई। धुआं उठते देख चालक ने बस को वहीं रोक दिया और यात्रियों को नीचे उतार दिया।
आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर जंक्शन थाने के एएसआई कृष्ण बिश्नोई व कांस्टेबल सुरेंद्र सांखला ने सक्रियता और सूझबूझ दिखाते हुए अग्निशामक यंत्र से मौके पर ही आग पर काबू पा लिया। इस बीच यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट किया गया।
