
राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली द्वारा सिन्धी लेंग्वेज लर्निंग कोर्स स्कीम के तहत भारतीय सिंधु सभा राजस्थान न्यास के द्वारा सिंधी लैंग्वेज लर्निंग कोर्स परीक्षा-2025 राजस्थान के 25 केन्द्रों पर संपन्न कराई गई ।
हनुमानगढ़ में इस परीक्षा के आयोजन हेतु भारतीय सिंधु सभा राजस्थान न्यास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार तीर्थानी व हनुमानगढ़, गंगानगर संभाग प्रभारी, घनश्याम दास हरवानी, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष खजान चन्द शिवनानी, जंक्शन इकाई अध्यक्ष धर्मदास सावलानी, टाऊन इकाई अध्यक्ष मनोहर बाबानी उपस्थित रहे। जिला परीक्षा प्रभारी घनश्याम दास मेघवानी ने बताया की राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली की ओर से तीन प्रकार के कोर्स करवाए जाते हैं- सिन्धी सर्टिफिकेट कोर्स, सिन्धी डिप्लोमा कोर्स और सिन्धी एडवांस डिप्लोमा कोर्स। जिनकी सिन्धी भाषा अध्ययन केन्द्र पर एक अक्टूबर से लेकर 31 दिसंबर तक कक्षाएं नियमित रूप चलाई जा रही थी और निर्धारित पाठ्यक्रम को पूर्ण करवाया गया। आज स्थानीय शिशु शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिन्धी मोहल्ला में इनकी फाइनल परीक्षा हुई जिसमें 273 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया हुआ था जिसमें से 213 बच्चे उपस्थित रहे। सभी परीक्षार्थियों को भारतीय सिंधु सभा हनुमानगढ़ जंक्शन की इकाई के द्वारा अध्यक्ष धर्मदास सावलानी के नेतृत्व में पुरस्कार भी दिया गया। इस परीक्षा का अवलोकन पूज्य सिंधी पंचायत व भारतीय सिंधु सभा के पदाधिकारियों मुरलीधर सखीजा, पवन टेकवानी, टीकम कटारिया, आसन दास रुघुवानी, प्रेम पेशवानी, मोहन भारवानी, प्रदीप ज्ञानानी के द्वारा किया गया।
