
गुरुद्वारा गली के दुकानदारों द्वारा मंगलवार को मकर सक्रांति के अवसर पर जंक्शन गुरुद्वारा गली में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें समस्त गली के दुकानदारों द्वारा क्षेत्र के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ आहुति डाली। भंडारे की शुरुआत प्रधान सुभाष नारंग सहित समस्त सदस्यों द्वारा विधिवत पूजन के पश्चात की गई। भंडारे में सेकड़ो लोगों ने पकोड़े, चाय व हलवे के भंडारे को ग्रहण किया। सुभाष नारंग ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से लगातार मकर सक्रांति के अवसर पर उक्त भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर सुभाष नारंग, जगदीश मिड्ढा, जीवत नंदा, निर्भय सिंह, सरदारीलाल मिड्ढा, हंसराज पूनिया, डॉ मनोहर लाल पारीक, सचिन, विक्की, राजकुमार, गुरनाम सिंह, अजय कत्याल, भारत भूषण व अन्य सदस्य मौजूद थे।
