
हनुमानगढ़ टाउन स्थित एसएस जैन सभा में लोहड़ी व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सेवा और सद्भाव का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में 150 जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म जर्सी व कपड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को राहत प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के संयोजक पवन जैन ‘पम्मी’ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा कार्य सूरत निवासी मदन गोपाल मित्तल ने अपनी धर्मपत्नी निर्मला देवी की स्मृति में किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा ठंड के कारण परेशानी न झेले। पम्मी ने बताया कि यह आयोजन न केवल वस्त्र वितरण तक सीमित था, बल्कि समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास भी है। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन में सहयोग प्रदान किया। इनमें राजेंद्र स्वामी विश्व हिन्दू परिषद के प्रात सह सेवा प्रमुख,, डॉ. एमपी शर्मा, बाबूलाल अग्रवाल, पवन कुमार जैन, मुकेश अग्रवाल, कमलेश शर्मा, सुभाष सिंह, श्याम बिहारी, अशोक सुथार विश्व हिन्दू परिषद के जिला सह सेवा प्रमुख, डॉ. राजेश सहारण और रिंकू अग्रवाल,कृरूण पारीक,मनोज लीला,संस्कार शाला आचार्या प्रिंती,निशा,रीटा,आरती प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम के अंतर्गत हनुमानगढ़ टाउन की विभिन्न कॉलोनियोंकृमीरा कॉलोनी, रेलवे बस्ती, मुखर्जी नगर, बिहारी बस्ती और बरकत कॉलोनीकृके 150 जरूरतमंद बच्चों को गर्म जर्सी व कपडों के साथ ही मुगफली, रबड़ी, पापडी,मिठाई आदि भेंट किए गए । बच्चों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। आयोजन ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व को सेवा, करुणा और मानवीय संवेदनाओं से जोड़ते हुए एक प्रेरणादायक संदेश दिया।
