
हनुमानगढ़। भारत विकास परिषद हनुमानगढ़ संगम द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष पर नंदी शाला में गायों एवं बैलों के लिए सवामणि की गई, इसमें भारत विकास परिषद के सदस्यों ने नंदी शाला में जाकर सेवाएं दी एवं गौ सेवाकी, इसमें भारत विकास परिषद हनुमानगढ़ संगम के अध्यक्ष महेश जसूजा, वित्त सचिव प्रदीप मित्तल, प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अरुण अग्रवाल, विकास गुप्ता, विजय मित्तल, अंकुर मुंजाल, राजेंद्र कासनिया, राजीव अग्रवाल सम्मानित सदस्यों ने गौ सेवा में सहयोग किया, अध्यक्ष महेश जसूजा ने बताया परिषद द्वारा समय-समय पर सेवा के कार्य किए जाते रहे हैं, परिषद सेवा कार्यों के प्रति संकल्प वध है, वित्त सचिव प्रदीप मित्तल ने कहा की परिषद के सदस्यों को गौ सेवा, एवं नंदी सेवा का सौभाग्य मिला है, गाय में सभी देवी देवताओं का निवास है परिषद भविष्य में भी नंदीशाला में सेवा देती रहेगी
