
हनुमानगढ़ | गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर टाउन के सेंट्रल पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। विद्यार्थियों ने उधम सिंह पर आधारित देशभक्ति गीत, नारी सशक्तिकरण आदि विषयों पर प्रस्तुतियां दी। बच्चों की पेशकश की हर किसी ने सराहना की। इस दौरान अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित भी किया।
