
हनुमानगढ़| जंक्शन में बकाया वसूली करने गए डिस्कॉम कर्मचारी पर जानलेवा हमले के मामले में विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति ने सोमवार को एएसपी त्वरित अनुसंधान सेल राज कंवर को ज्ञापन सौंपा। इसमें कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताते हुए जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
ज्ञापन में बताया कि डिस्कॉम के इंजीनियर सुपरवाईजर राजेश कुमार पर हमले के 9 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है जिससे डिस्कॉम कर्मचारियों में रोष है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं करने पर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
उधर, जंक्शन पुलिस आंदोलन की चेतावनी के बाद इस मामले में हरकत में आ गई। पुलिस ने देर शाम डबवाली में आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी। इस बीच एक आरोपी कुलदीप को डिटेन कर लिया गया जबकि जसविंद्र फरार हो गया।
