
हनुमानगढ़। संकल्प फाउंडेशन हनुमानगढ़ द्वारा बढते हुए नशे के विरुद्ध युवा पीढ़ी को जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत मदान इंटरनेशनल स्कूल में युवा पीढ़ी को जागरूक करने हेतु नशे के विरुद्ध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रताप सिंह शेखावत थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउडेशन के अध्यक्ष दिनेश दाधीच ने की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में फाउंडेशन के महासचिव विजय सिंह चौहान ने संकल्प फाउडेशन द्वारा नशे के विरुद्ध किये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में सभी विद्यार्थियों को जानकारी दी तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि नशा कमियों को छुपाने का एक तरीका मात्र है। नशा से किसी का भी दूखः दर्द कम नहीं होता बल्कि नशा धीरे-धीरे उस व्यक्ति को समाप्त कर देता है इसलिए जीवन में आगे बढ़ाने के लिए नशे से दूर रहना चाहिए।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध तैयार किए गए पोस्टर के माध्यम से जागरूक होने का परिचय दिया तथा विद्यालय की छात्रा भव्या ने बढ़ते हुए नशे और उससे होने वाले दुष्प्रभाव पर अपने विचार रखें। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के पोस्टर को देखकर प्रशंसा की।
मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रताप सिंह शेखावत ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने सकारात्मक सोच के साथ जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की अपील की तथा समस्त प्रकार के नसों से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। शेखावत ने कहा कि एक युवा नशे की चपेट में आने से पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है तथा शरीर भी पूर्व की भांति नहीं रहता।
कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश दाधीच ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के साथ-साथ साइबर अपराध के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा मोबाइल को कम से कम प्रयोग में लेने तथा मोबाइल से दूर रहने की सलाह देते हुए जीवन में शिक्षा के माध्यम से ही कामयाब होने के संबंध में जानकारी दी|सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हुए जीवन में कामयाबी के पथ पर चलने के बारे में बताया| विधार्थीयो के साथ संवाद करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के तरीके बताए एवं उनके द्धारा पुछे गये प्रश्नो के जबाब दिये दाधीच ने विधार्थोयो को नशे से दूर रहकर घर परिवार के संस्कारों के बारे में बताते हुए कहा कि सभी बच्चों को जीवन अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए|
विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती भावना मित्तल ने अतिथियों का सम्मान करते हुए विद्यार्थियों को विद्यालय में पधारे अतिथियों से प्रेरणा लेने की अपील की तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए विधार्थोयो को बताया कि एक व्यक्ति नशा करता है तो पूरा परिवार बर्बादी की तरफ चला जाता है विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर समर्पित भाव से शिक्षा की तरफ ध्यान देते हुए जीवन में लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए| बढ़ते हुए नशे को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थाओं मैं इस तरह के कार्यक्रम को किए जाने के संबंध में आवश्यकता पर बल दिया व समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे के विरुद्ध जागरूकता लाने हेतु आगे जाकर कार्य करने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम में मौजूद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के सहायक उप निरीक्षक खियाराम एवं धर्मवीर ने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताने के साथ-साथ बढ़ते हुए भ्रष्टाचार को रोकने के संबंध में जानकारी दी तथा विद्यार्थियों से पोस्टर का विमोचन करवाया। विद्यालय की छात्रा कनिष्का एवं शुभरीत ने मंच संचालन किया।
