
हनुमानगढ़ । जंक्शन स्थित रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार को भैरवनाथ युवा समिति द्वारा निर्मित नवनिर्मित भैरवनाथ मंदिर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा के वातावरण में विधिवत महा स्नान एवं दांपत्य जोड़ो द्वारा हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में भक्ति व उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल मंदिर परिसर में भैरवनाथ जी के महा स्नान से हुई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र जल, दुग्ध, पंचामृत एवं अन्य पूजन सामग्री से भगवान भैरवनाथ का अभिषेक किया गया। इसके पश्चात दांपत्य जोड़ो द्वारा हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की गई। हवन-यज्ञ में निवर्तमान सभापति सुमित रिणवा, मंजू रिणवा, नरेश पुरोहित, अशोक व्यास, गणेश प्रजापत, सचिन ढुढानी, प्रकाश तंवर, प्रदीप बिस्सा एवं गोपाल शर्मा ने भाग लिया। हवन-यज्ञ के उपरांत भैरवनाथ जी की मूर्ति स्थापना का विधिवत आयोजन किया गया। मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ मूर्ति की स्थापना की गई। मूर्ति स्थापना के समय श्रद्धालुओं द्वारा “जय भैरवनाथ” के जयकारे लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मूर्ति स्थापना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भैरवनाथ युवा समिति के पदाधिकारी अमित अरोड़ा एवं विक्की पुरोहित ने बताया कि “मंदिर शुभारंभ के उपलक्ष्य में 3 फरवरी से 7 फरवरी तक विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है।”उन्होंने बताया कि इन दिनों सुबह और शाम को दांपत्य जोड़ों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना करवाई जा रही है। अनुष्ठान के दौरान भजन-कीर्तन, आरती और विशेष पाठ आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक गणेश बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल, भाजपा नेता अमित चौधरी, अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष सुभाष बंसल, महावीर इंटरनेशनल सेंटर के अध्यक्ष गौरव जैन, पुरुषोत्तम सोनी, निवर्तमान पार्षद हिमांशु महर्षि, अपरजोत बराड़, साहिल बलाड़िया, ओम सोनी, टिन्नू,आदित्य अग्रवाल एवं सचिन सरावगी,विक्की गुलाटी, दिनेश कुमार,हेमंत शर्मा,हरीश गजरा,अशोक पुरोहित,मनीष सेन, मुकेश,डिम्पल,बिरजू,अनिल,बादल,भोले मनोज,दीपक जिंदल,कपिल शर्मा,राजू खान,धीरज सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
