
हनुमानगढ़। श्री नीलकंठ महादेव सेवा प्रन्यास द्वारा नीलकंठ धाम में लगने वाले 28 वें त्रिदिवसीय पुण्य निष्काम भंडारे को सोमवार को टाउन शिव मन्दिर से समाजसेवी सोहनलाल करड़वाल एवं संस्थापक व अध्यक्ष अश्विनी नारंग ने विधिवत पूजा अर्चना कर भोलेनाथ के जयकारों के साथ हरी झण्डी दिखाकर भण्डारे को रवाना किया। प्रन्यास के संस्थापक एवं अध्यक्ष अश्विनी नारंग व उपसमिति अध्यक्ष राजकुमार नागपाल ने बताया कि यह श्रद्धामय भंडारा 13 से 15 फरवरी तक चलेगा, जिसमें भक्तों के लिए निशुल्क प्रसाद वितरण और सेवा कार्य किए जाएंगे। अश्वनी नारंग ने बताया कि यह भंडारा पिछले 27 वर्षों से निरंतर जारी है और इसका उद्देश्य क्षेत्र की सुख-समृद्धि और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। समिति के सदस्यों एवं शहरवासियों के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक किया जाता है। इस त्रिदिवसीय आयोजन में हजारों श्रद्धालु सम्मिलित होंगे और भक्तिभाव के साथ सेवा कार्यों में भाग लेंगे। उक्त भंडारे में सुनील मिड्ढ़ा व कृष्ण गेदर के नेतृत्व में 100 लोगो का जत्था रवाना हुआ। इस मौके पर संस्थापक एवं अध्यक्ष अश्वनी नारंग, उपाध्यक्ष रामचन्द्र बाघला, सचिव चिमन मित्तल, साहबराम करड़वाल, उपसमिति अध्यक्ष राजकुमार नागपाल, सचिव नरेश बाघला, कोषाध्यक्ष सुनील मिड्ढ़ा, अनिल कुमार शर्मा, श्रवण सहारण, महेश कुमार लकेसर, कृष्ण गेदर, सुनील चुघ, रामलुभाया तिन्ना, रोहिताश शर्मा, रत्तीराम शाक्य, विजय भूतना, वीरेन्द्र सारस्वत, दुल्हाराम करड़वाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
