
हनुमानगढ़। डी.ए.वी.विद्यालय (अबोहर बाईपास) हनुमानगढ़ जंक्शन शाखा में दिनांक 12.2.2026 को महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री च्यानण मल भार्गव जी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक, श्री प्रेम दूधवाल अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, श्री हरीश कुमार सारण जी ,तहसीलदार हनुमानगढ़ ,श्रीमती मोनिका बंसल जी तहसीलदार संगरिया व विशिष्ट अतिथि श्री विजय चौहान जी, श्री गुरप्रीत जी , श्री अखिलेश छाबड़ा जी , श्री परमजीत जी प्रधानाचार्य डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल (टाउन), श्री अजय दत्ताजी रहे ।
कार्यक्रम में बच्चों ने दयानंद जी के जीवन पर आधारित मनमोहक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएवी राष्ट्रीय स्तर के खेलो में विजेता लवदीप एवं गीवा शर्मा एवं विद्यालय में आयोजित सुलेख प्रतियोगिता में विजेताओं को पदक व पुरस्कार प्रदान किए गए । कार्यक्रम में डी.ए.वी. (हनुमानगढ़ जंक्शन) की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीनू गुप्ता जी ने दयानंद सरस्वती के जीवन मूल्यों व विचारों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री च्यानण मल भार्गव एवम् प्रेम दूधवाल जी ने महर्षि दयानंद सरस्वती के मूल्यों व शिक्षाओं पर अपने विचार प्रकट किए।
