
हनुमानगढ़। फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने हाल ही में देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान Indian Institute of Technology Delhi (आईआईटी दिल्ली) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के वातावरण से परिचित कराना तथा उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित करना था।
आईआईटी दिल्ली पहुंचने पर संस्थान के प्रोफेसरों ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुसंधान गतिविधियों एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रोफेसर ने छात्रों को बताया कि आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश केवल प्रतिभा से ही नहीं, बल्कि नियमित अध्ययन, समयबद्ध तैयारी, सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से संभव होता है। उन्होंने जेईई जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्पष्ट रणनीति, अवधारणाओं की गहरी समझ और मॉक टेस्ट के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विशाल और सुव्यवस्थित कैंपस का अवलोकन किया। उन्होंने केमिस्ट्री लैब, विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों तथा सेंट्रल लाइब्रेरी का दौरा किया। अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशालाओं और समृद्ध पुस्तकालय को देखकर छात्र-छात्राएं बेहद उत्साहित नजर आए। कई विद्यार्थियों ने कहा कि यहां का वातावरण उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए नई ऊर्जा दे गया।
इस अवसर पर फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर से पवन अनेजा सर, संदीप कौर , सुरेश चौधरी एवं प्रिया मैम विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को आईआईटी दिल्ली की प्रवेश प्रक्रिया, अध्ययन संस्कृति और प्रतिस्पर्धी माहौल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलछात्रो
कोचिंग सेंटर प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनके करियर लक्ष्यों को स्पष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों ने भी इस यात्रा को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में और अधिक मेहनत करने का संकल्प लिया।
